प्रोजेक्टर और शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से दिया जा रहा प्रशिक्षण।

प्रोजेक्टर  और शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से दिया जा  रहा प्रशिक्षण।

मुसाफिरखाना ,अमेठी ।स्थानीय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में स्कूल प्रमुखों व शिक्षकों के समग्र उन्मुखीकरण के लिए राष्ट्रीय पहल निष्ठा के अंतर्गत शिक्षकों के पांच दिवसीय दिवस के  प्रशिक्षण कार्यशाला के तृतीय दिवस खंड शिक्षा अधिकारी अखिलानंद राय के निर्देशन में  प्रशिक्षको द्वारा नई शिक्षा नीति ,पूर्व प्राथमिक शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीक का प्रयोग ,शिक्षा में नई पहल तथा कला समेकित अधिगम और गणित में आगमन और निगमन विधि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला  ।

ब्लॉक संसाधन केंद्र मुसाफिरखाना परिसर में सुबह   प्रार्थना और प्रेरणगीत के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।  प्रशिक्षको द्वारा प्रशिक्षण दिनभर कई शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण  देने का अच्छा प्रयास किया गया । प्रशिक्षण  प्रोोजेक्टर विधि से कैसे पढ़ाया जाए यह भी गुर सिखाए गए। अंत मे ऑनलाइन फीडबैक  अध्यापकों ने दिया।प्रशिक्षण कार्यशाला 22 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित की गयी है।स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलानन्द राय की अध्यक्षता में शिक्षकों के समग्र उन्मुखीकरण के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। ।शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किए गए प्रशिक्षक रामायण सिंह अरुण कुमार यादव कृष्ण कुमार विश्वकर्मा राकेश मौर्य व नेहा ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के गुर बताते हुए प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में   हरि प्रसाद यादव  अखिलेश प्रताप सिंह महेंद्र सिंह राम सुन्दर अनुप्रास गुप्ता लखपति यादव विवेक मिश्रा पूजा यादव साक्षी वर्मा राम नरेश अनूप यादव रवींद्र प्रताप सिंह, आरडी सहगल, सत्य कुमारी सिंह, दिनेश तिवारी राजेंद्र यादव राशिद उषा गुप्ता सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ