सुल्तानपुर पुलिस लाइन में 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर पुलिस लाइन में देश का 71 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। जिलाधिकारी सी०इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा सुलतानपुर द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड का मान प्रणाम लिया गया। तत्पश्चात पुलिस की टुकड़ियों, अग्निशमन पुलिस, रेडियो शाखा,यू०पी० 100,डाग स्क्वायड द्वारा मार्च पास्ट व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई, तदोपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा .303 रायफल के इतिहास को बताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस से विदाई की घोषणा की गई. तथा संबोधित किया गया। तत्पश्चात सराहनीय कार्य कर जनपद पुलिस का नाम बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। बाद परेड विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति व साहस भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

0 टिप्पणियाँ