धारदार हथियार से परिवार के पाँच लोगों की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी ।
दैनिक अक्षय मेल प्रयागराज
सोरांव से हबीबुर्रहमान की रिपोर्ट
प्रयागराज बड़गांव चौकी क्षेत्र के अंतर्गत यूसुफपुर में परिवार के 5 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। विजय शंकर तिवारी 60 वर्ष, सोम दत्त तिवारी 30 वर्ष, पत्नी सोनी तिवारी 28 वर्ष ,कान्हा 7 वर्ष ,कुंज 3 वर्ष धारदार हथियार से हत्या कर दी गई खबर पाकर बड़गांव पुलिस चौकी प्रभारी सुशील कुमार अपने हमराही के साथ वहां पर पहुंचे कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों को सूचना दी गई आईजी ,कप्तान ,विधायक जमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे । सोमदत्त अपनी निजी वाहन विक्रम चलाता था और परिवार का भरण पोषण करता था।
0 टिप्पणियाँ