दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुल्तानपुर आज दिनांक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा जिलाधिकारी महोदया को काशीराम कालोनी अमहट में व्याप्त गंदगी व सेफ्टिक टैंक ओवरफ्लो को ठीक कराने, खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने व खम्बों में लाइट ठीक कराने हेतु ज्ञापन दिया गया। जिसको जिलाधिकारी महोदया ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस पर कार्यवाही कराने का निर्देश दिया।हम कांग्रेसजनों को यह भी आश्वासन दिया कि मैं खुद काशीराम कालोनी का निरीक्षण करूंगी और सारी सुविधाएं गरीब व असहाय व्यक्तियों को दिलाऊंगी।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रणजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,मोहसिन सलीम उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,पवन मिश्रा कटावां प्रदेश महासचिव विचार विभाग,जाकिर हसन उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस,विनय तिवारी पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस,मनोज शुक्ला शहर महासचिव, महेश दत्त समाजसेवी,अजहर इक़बाल युवा नेता,मनीष सोनी,तवरेज अहमद,एकराम खान कांग्रेस नेता,मोहर्रम अली उर्फ मद्दन पूर्व सभासद,ममनून आलम,शुभम सिंह,सलीम खान,अज़मत खान,अजीम किदवई जिला महासचिव युवा कांग्रेस शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ