दैनिक अक्षय मेल समाचार
सिकन्दरा ( प्रयागराज )---
शुक्रवार की देर शाम बहरिया थानांतर्गत सिकन्दरा दांदूपुर मार्ग पर धमौर गांव के ईदगाह के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर श्याम सिंह पटेल को रोक लिया। और तमंचा सटाकर जेब मे रखा पांच हजार रुपये छीन लिया था।बताया जाता है कि श्याम सिंह पटेल निवासी अकारीपुर थाना सोरांव अपने दोस्त के साथ बहरिया थानांतर्गत भवानापुर अपने मौसी के घर जा रहा था।श्याम सिंह पटेल जैसे ही धमौर गांव के ईदगाह के पास पहुचा वैसे ही पीछे से पल्सर सवार तीन युवक उसे ओवरटेक कर रोक लिया।रुकते ही बदमाशों ने श्याम सिंह के सिर पर तमंचा सटा दिया।श्याम सिंह कुछ समझ पाता इतने में पल्सर पर बैठा दूसरा बदमाश श्याम सिंह के जेब मे रखा पांच हजार रुपये छीन लिया।पैसे लेकर तीनों बदमाश सिकन्दरा की तरफ भाग निकले।पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल 112 डायल कर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही बहरिया इंस्पेक्टर भरत कुमार ने आननफानन में अपने हमराही पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे। इंस्पेक्टर बहरिया भरत कुमार ने बड़ी ही सूझबूझ का परिचय देते हुए पीड़ित के बताए हुए भाग रहे बदमाशों का पीछा कर लिया।और बहरिया थाना क्षेत्र के सभी रोडों पर पुलिस द्वारा सील करवा दिया। भाग रहे दो बदमाशों को स्वयं भरत कुमार ने दौड़ा कर पकड़ लिया।एक बदमाश भागने में सफल रहा।दूसरे दिन शनिवार को भरत कुमार ने सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार की अध्यक्षता में शुभनाथ साहनी चौकी इंचार्ज सिकन्दरा, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह सिपाही चंद्रमा यादव आदि की एक टीम गठित कर भागने में सफल हुए बदमाश को पकड़ने के लिए लगा दिया।इंस्पेक्टर बहरिया के आदेश मिलते ही सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बदमाश की तलाश शुरू कर दिया।मुखबिर की सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सिकन्दरा चौकी क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर कही जाने के लिए साधन के इंतजार में खड़ा है।तत्काल सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने सहयोगी उक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे।पुलिस को आता देख बदमाश भागने लगा।इतने में टीम में शामिल पुलिस वालों ने उसे दबोच लिया।और उसे बहरिया थाने ले आये।टीम में शामिल पुलिस वालों ने बताया कि बदमाशों के पास से पांच हजार के आसपास नगदी भी बरामद कर लिया गया है।बताया जाता है कि इसके पहले भी फूलपुर थाने में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार कई लूट के खुलासे कर दिखाऐ थे।इसी कारण इंस्पेक्टर भरत कुमार ने खुलासा करने में माहिर श्रवण कुमार को छिनैती कर भागे बदमाश को गिरफ्तार करने व छिनैती का खुलासा करने की कमान सौंपी।छिनैती करने वाले बदमाशों ने अपना नाम विभव साहू पुत्र सुरेन्द्र साहू निवासी मालीपुर सिकन्दरा,अनुज पुत्र रामचन्द्र निवासी धनपालपुर, आरिफ पुत्र सगीर निवासी मालीपुर बताया।समाचार लिखे जाने तक बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही जारी थी।
0 टिप्पणियाँ