नीलम संवाददाता, अक्षयमेल रायबरेली
नसीराबाद छतोह /रायबरेली भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्देय स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंति को आज सुशासन एवं सेवा दिवस के रूप में आज रायबरेली जनपद के छतोह ब्लॉक सभागार में मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि छतोह क्षेत्र पंचायत प्रमुख सुखबीर सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश बैश्य , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन तिवारी , महिला मोर्चा कमला देवी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज कोरी , अनुसूचित मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष कोरी , सभासद नसीराबाद विश्णु मौर्य, सेक्टर संयोजक शैलेन्द्र पांडेय सहित सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया तथा मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुखबीर सिंह जी ,और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन के बारे में विस्तार से बताया इस मौके पर मंडल छतोह के सभी बूथ अध्यक्ष ,सेक्टर संयोजक , और भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ