कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर
अमेठी ।सोमवार को स्थानीय कस्बा स्थित अमित सिंह के आवास पर श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं की प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में स्थानीय जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ने मनोनीत पदाधिकारियों को जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए मिलजुल कर काम करने का आवाहन किया ।
स्थानीय अमेठी कस्बा स्थित धम्मौर रोड स्थित अमित सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ने विनोद कुमार सिंह निवासी दुआरा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष मनोनीत करने के साथ ही सुभाष सिंह को जिला महासचिव नियुक्त किया है ।गठित कार्यकारिणी में रवींद्र प्रताप सिंह व डॉ शैलेश सिंह को उपाध्यक्ष तथा अमित सिंह राणा गौरव प्रताप सिंह शोले देवेंद्र कुमार सिंह सोनारी व दिनेश सिंह को जिला सचिव नियुक्त करने के साथ ही राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ने मुसाफिरखाना के दादरा गॉव निवासी हंस राज सिंह को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी ।
सभी मनोनीत पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह ने कहा कि समाज को पूरी तरह से समर्पित यह संगठन किसी भी अन्याय व अत्याचार के खिलाफ हर स्तर पर मजबूती से संघर्ष करेगा ।उन्होंने लोगों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए मिलजुल कर काम करने का आवाहन किया ।
कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाईयां बांटी ।जिला मीडिया प्रभारी हंसराज सिंह ने बताया कि क्षत्रिय समाज ने सदैव समाज के लोगों की रक्षा के साथ ही अपने स्वाभिमान से समझौता नही किया है ।


0 टिप्पणियाँ