अधिकारियों द्वारा जांच की भनक लगते ही प्याज का दाम 120 रुपये से घटकर हुआ 80 रुपये



मुसाफिरखाना/अमेठी।बाजार नियंत्रण के उद्देश्य से आज शाम लगभग 6 बजे स्थानीय मंडी में बाजार में प्याज का दाम परखने पहुचे।
एस डीएम मुसाफिरखाना ने स्थानीय बाजार सब्जी मंडी में सभी दुकानदारो व थोक विक्रेताओं के यहाँ छापेमारी किया और प्याज का बाजार मूल्य जानने की कोशिश किया। बाजार में प्याज का दाम 90 रुपये से लेकर 120 रुपये तक देखने को मिला। जांच में कही भी किसी थोक विक्रेता के पास भण्डार नही मिला। जांच का प्रभाव यह देखने को मिला कि कुछ देर में ही प्याज का दाम 120 से घट कर 80 रुपये हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ