अवैध खनन, भूमि माफियो तथा असामाजिक तत्वों
के विरूद्ध तत्काल एफ आई आर दर्ज कर करे कड़ी
कार्यवाही : आराधना शुक्ला
प्रमुख सचिवकार्यो में किसी भी प्रकार शिथिलता व लापरवाही नही होगी क्षम्य : आराधना
जनपद की नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने बछरावां ब्लाक के सभागार में अधिकारियों की शासकीय कार्यो व विकास एवं निर्माण कार्यो समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिये कि निर्माण एवं विकास कार्यो को युद्ध स्तरपर पूरा करें। निर्माण एवं विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं मानक से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द को निर्देश दिये कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखे के साथ ही अपराधों में प्रभारी तरीके से नियन्तरण के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें व शासन की मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाये। किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि प्रत्येक थानों में भ्रमण के माध्यम से वहां के कार्यो की समीक्षा करते रहे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि आई0 जी0 आर0 एस0, थाना दिवस, तहसील दिवस के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण करे तथा निस्तारण में गुणवत्ता का ध्यान
रखा जाये। उन्होंने कहा कि थाना दिवस, तहसील दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस आदि जन सुनवाई सरकार की शीर्ष प्रथामिकताओं में से एक है जिसमें किसी भी प्रकार की
शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने अवैध खनन, भूमि माफिया आदि के मामलों
में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने गोवंश को
गौशालयों में बेहतर तरीके से संरक्षण किया जाये। उनसे कहा कि प्रधानमंत्री जनधन
योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्जला योजना,
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, प्रधानमंत्री आवास
योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री
किसान मानधन योजना, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजन आदि योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
इसी दौरान प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने ब्लाक बछरावा की ग्राम पंचायत
राजापुर की निमार्णधीन रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलवर्ट, साइन
बोर्ड, माईल स्टोन पथर आदि न लगे पाये जाने तथा तरबन्द, खण्डजा, मार्ग
चौडीकरण, आकलन आदि में कमियां पाये जाने पर कार्यदायी संस्था के सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये कि निर्माणधीन रोड के कार्यो में गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी से कहा कि 1 साल बीत गया है कार्य में कोई खास प्रगति
नही है। अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण द्वारा क्या कार्यवाही की गई, उन्होंने निर्माणाधीन सड़क को खुदवाकर सेपल भी लिया तथा जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना को निर्देश दिये कि इसको मण्डलीय टीएसी टीम द्वारा लैब में भेजकर
टेस्ट करवाये।
इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानन्द राय, उपजिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार सिंह, मुख्य
0 टिप्पणियाँ