यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रहें


यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रहें

दैनिक अक्षय मेल समाचार
   शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद के निर्देश में आज दिनांक 29.11. 2019 को  यातायात माह 2019 के उपलक्ष में हाजी मोहम्मद मुस्तकीम डिग्री कॉलेज लोलेपुर जनपद सुल्तानपुर में यातायात जागरुका कार्यक्रम का अयोजन किया गया ।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवराज द्वारा छात्र /छात्राओ को सम्बोधित करते हुए यातायात नियमों पर प्रकाश डालते हुए, उनके पालन करने हेतु छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया तथा नियमों के पालन से सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाये जाने के संबन्ध में उचित दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के मध्य यातायात नियमों संबन्धित प्रश्नकाल का अयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा रूचि लेते हुए उनका जवाब उत्साहपूर्वक दिया गया कार्यक्रम में यातायात प्रभारी हरी राम यादव एवं चौकी प्रभारी प्रभाकांत तिवारी की द्वारा छात्र/छात्राओं को यातायात के संबंध में जागरूक किया गया । कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य  एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ