शरद ट्रेडर्स द्वारा निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

शरद ट्रेडर्स द्वारा निःशुल्क नेत्र परिक्षण  शिविर का हुआ आयोजन 

नसीराबाद छतोह रायबरेली की लहेगा ग्राम सभा के शरद ट्रेडर्स द्वारा निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें डॉ धर्मेंद्र सिंह पूर्व नेत्र सर्जन इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय रायबरेली और उनकी टीम डॉ देव , डॉ अनुराग , डॉ जय, डॉ स्वाती  , डॉ आकांक्षा   द्वारा किया सफल  परिक्षण किया गया जिसमें  क्षेत्र के 210 मरीजों का परिक्षण किया गया और जिसमें 60 मरीज मोतियाबिंद के मरीज को इलाज किया गया 25 मरीज को निःशुल्क चश्मा दिया गया और 90 लोगो को निःशुल्क दवा दी गई यह कार्यक्रम समाजसेवी राजेंद्र सिंह और शैलेन्द्र सिंह ( पिंटू सिंह ) द्वारा किया इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र के लोगो ने शैलेंद्र सिंह को धन्यवाद दिया इस मौके पर लहेगा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्यदेव सिंह , बाबुल सिंह , वीरेन्द्र सिंह , संतोष सिंह ,  गया प्रसाद कश्यप , आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ