दबंगों के दबाव में पुलिस नतमस्तक - निर्दोषों को किया लहूलुहान - संजय पासी- बच्ची गिड़गड़ाती रही, जमीर बेंच चुकी पुलिस को नहीं आई शर्म- मुख्यमन्त्री को फैकस भेजकर किया कार्यवाही की माँग



रायबरेली, 28 नवम्बर, 2019

ओ.पी. यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने कहा कि दबंगों के दबाव में पुलिस नतमस्तक है।  दबंगों के दबाव में कोतवाली पुलिस ने निर्दोषों को लहूलुहान कर दिया।  साथ ही फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया।  शहर कोतवाली क्षेत्र के आचार्य द्विवेदी नगर निवासिनी बिन्दु मौर्य के मकान को जबरदस्ती कब्जा करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के एब दबंग ने किरायेदार बनकर मकान में प्रवेश किया और फिर घर मालिक को बाहर करने की गोटें बिछाने लगा।  दबंग के इस दुस्साहस पूर्ण कार्य में जिले की बहादुर पुलिस ने दबंग का भरपूर सहयोग किया।  दबंग की ओर से फर्जी मुकदमें मकान मालिक व उसके परिजनों पर पंजीकृत कर लिये।  हद तो तब हो गयी कि पुलिस दबंग को घर से बेदखल करने के बजाय मकान मालिक पर ही कहर ढा दिया।  बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज करके बिन्दू व उसके पति को लहूलुहान कर दिया।  बिन्दू की एक दस वर्षीय पुत्री पुलिस अंकल हमें बचा लो, कहती हुई पुलिस वालों के हाथ जोड़ती रही, पैर पड़ती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन संवेदनहीन पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ा, पड़ता भी कैसे पुलिस तो अपना जमीर दबंगों के हाथ बेंच चुकी है।
श्री पासी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री को फैक्स भेजकर दबंगों के दबाव में कोतवाली पुलिस द्वारा निर्दोषों पर किए गए बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज किये जाने की घटना की जाँच कराके दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की माँग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ