कलात्मक झांकियों से कलाकारों ने बांधी समापूरी रात जमे रहे दर्शक मनमोहक धार्मिक गीतों और नृत्य से हुआ मनोरंजन

अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट - मनीष मिश्र
 
रविवार की शाम जैसी जैसी गहरी होती गई पट्टी नगर  स्थित रायपुर रोड पर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल लगे एकता कलात्मक झांकी और विद्युत मंडल की जगमगाती लाइटों से वहां पर मौजूद दर्शकों का दिल  खिल उठा । मंच सजा तो  सबसे पहले साहित्य की बयार बहने लगी पट्टी नगर के बुद्धिजीवी समूह ने आयोजित कवि सम्मेलन का जमकर लुफ्त उठाया जिसमें पट्टी के वरिष्ठ साहित्यकार जयराम पांडे  राही वरिष्ठ अधिवक्ता राम गुलाब सिंह हमदम प्रतापगढ़ी ने अपनी रचनाओं से 2 घंटे तक दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  उसके बाद ठीक 8:00 बजे मानापुर फाउंडेशन के तत्वावधान में पहुंचे रवि पांडे रूद्र तथा मुंबई से चलकर पहुंचे रोहित गिरी और युवा दिलों की धड़कन  जुबैद अहमद ने फीता काटकर प्रतापगढ़ के मोनू सुदामा के कुशल संचालन में जय मां काली झांकी समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रयागराज तथा लखनऊ से आए हुए कलाकारों ने राधा कृष्ण की वृंदावन में रास रचाते हैं हुए मनमोहक नृत्य तथा कृष्णा और सुदामा की आधुनिक डिजिटल नृत्य  से मौजूद लोगों को आनंदित कर दिया उसके बाद एक से बढ़कर एक रंगारंग कलात्मक झांकी और मनमोहक साउंड के माध्यम से निकलती धुन ने लोगों के पैर जमा दिए इस दौरान पट्टी क्षेत्राधिकारी नवनीत कुमार नायक अपने मातहतों के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर गड़ाए हुए दिखाई दिए। इस दौरान वर्ल्ड सोसाइटी मानवाधिकार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष सिंह तथा दहेज विरोधी आंदोलन के प्रणेता और अगुआ डाक्टर लाल सिंह ने सबका उत्साहवर्धन किया कुछ देर बाद कलात्मक चौकियों का प्रदर्शन करते हुए कृष्णा दल ने रायपुर रोड पर जब उनका दल पहुचा सभी ने मुक्तकंठ से उनका अभिननंदन किया तो रायपुर रोड पर जनमानस का सैलाब उमड़ आया फिर क्या था एकता कलात्मक झांकी और कृष्णा दल के बीच झांकी तथा साउंड का शानदार प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसका भरपूर आनंद वहां पर मौजूद दर्शकों ने लिया एकता कलात्मक झांकी को बुलंदी तक पहुंचाने के लिए कई दिनों से विद्युत मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जमकर पसीना बहाया जिसकी वजह से यह पट्टी नगर में सबसे अलग और अनोखा झांकी का मंच बन गया कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष पत्रकार रोहित जायसवाल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार पांडे पत्रकार कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, सलाहकार इरफान, व्यवस्थापक जावेद अहमद, लखन उमरवैशय आदि ने जमकर एड़ी चोटी का जोर लगाया जिसकी वजह से कार्यक्रम अपने आप में पूर्णता सफल रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान सतीश जायसवाल, शेखर सिंह, राकेश मिश्रा, राजेश दुबे,सर्वेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, विनोद सिंह,प्रमोद सिंह, राजेश वर्मा, जगलाल वर्मा, ओम प्रकाश सोनी, सुनील चौरसिया, शिव कुमार सोनी ,अनिल चौरसिया, लालमनि चौरसिया ,प्रिंस रोहित गिरी, सुधीर श्रीवास्तव प्रीतम पांडे, विनोद जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ