जगदीशपुर /शुकुल बाजार
जगदीशपुर स्थित ए एच इंटर कालेज के विशाल मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।इस कार्यक्रम में विकास खंड जगदीशपुर व बाजार शुकुल के विभिन्न गांवों व कस्बों से आए हुए सैकड़ों युवक व युवतियां उपस्थित हुई ।आए हुए युवक व युवतियां जो पात्रता के अनुसार उचित थी उनका विवाह उनके धार्मिक रीति रिवाज व परम्परा के अनुसार समपंन कराया गया ।यह कार्यक्रम खण्ड विकास अधिकारी जगदीशपुर प्रीती वर्मा व बाजार शुकुल के खण्ड विकास अधिकारी अबूबकर की उपस्थिति में समपंन कराया गया ।जिसमें 54 विवाह हुए ।बाजार शुकुल विकास खंड से आए हुए 14 जोडो व जगदीशपुर विकास खंड से आए हुए 40 जोडो का धार्मिक रीति रिवाज के साथ विवाह समपंन हुआ ।वही सभी विवाहित जोडो को उपहार भी भेंट किए गए ।सभी उपस्थित अधिकारियों ने सभी विवाहित जोडो को आशीर्वाद देकर रवाना किया ।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत आई एसबी सत्यनारायण सिंह,आलोक बाजपेयी ग्राम विकास अधिकारी ,बैजनाथ पाण्डेय ग्राम विकास अधिकारी ,विद्या धर यादव ग्राम विकास अधिकारी ,ओमप्रकाश यादव ग्राम विकास अधिकारी, मंजीत ग्राम विकास अधिकारी, अंजुम ग्राम विकास अधिकारी,महेश शर्मा ग्राम विकास अधिकारी,अतुल प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी, शहंशाह रिजवी ग्राम विकास अधिकारी, अमित कुशवाहा ग्राम विकास अधिकारी, चन्द्रभान ग्राम विकास अधिकारी,चन्द्रिका प्रसाद ग्राम विकास अधिकारी,सुनील कुमार ग्राम विकास अधिकारी सहित सभी ब्लाक कर्मी व समबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ