रफ्तार का कहर स्कॉर्पियो एवं डीसीएम में जोरदार भिड़ंत



रायबरेली  रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं ताजा मामला भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज के पास का है जहां आज रविवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से आ रही स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मानवता का परिचय देते हुए   पुलिस  ने खुद अपने हाथों से घायलों को उठाकर आनन फानन पुलिस विभाग की  गाड़ी में लादकर  घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है यह सभी स्कार्पियो सवार  घायल  इलाहाबाद के रहने वाले हैं  और यह लखनऊ  जा रहे थे तभी रायबरेली प्रतापगढ़ हाईवे पर थाना भदोखर मेजरगंज के पास हादसा हो गया 

डॉक्टर  अनुज सिंह कुशवाहा की मानें तो करीब आधा दर्जन लोग घायल अवस्था में  अस्पताल लाए गए  जिनका समुचित इलाज किया जा रहा है जिसमें से दो मरीज को गम्भीर चोट आई हुई है बाकी नार्मल है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ