शुकुल बाजार विकासखंड के प्रांगण में राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश पासी ने सभी ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों और कोटेदारों के साथ बैठक किया बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण में अनियमितता को लेकर रहा। क्षेत्रवासियों ने राज्यमंत्री से शिकायत की थी कि कोटेदार द्वारा सही से राशन का वितरण नहीं किया जाता अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से पात्र लोगों के नाम काटे जा रहे हैं और अपात्र व्यक्तियों को राशन मिल रहा है इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री सुरेश पासी ने अधिकारियों कर्मचारियों के पेज कसते हुए साफ-साफ कहा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारी सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने की तैयारी कर ले ।राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का हंड्रेड परसेंट लाभ गरीबों को मिले संबंधित अधिकारी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन पूर्णतया ईमानदारी के साथ करें वही राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों के मकान ढह गये हैं या फिर गर्मियों के सीजन में जो मकान आग की चपेट में आ गये हैं ऐसे लोगों के लिए पूरे जिले में 900 आवास आवंटित कराए गए हैं बशर्ते आवास का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जिन्हें प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत तहसील से सहायता धनराशि प्राप्त हुई हो ।वही राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप अब बंद कर दिए गए हैं इसकी जगह पर सांसद स्मृति इरानी जी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने अपने क्षेत्र की रिपोर्ट मांगी है जहां खारा पानी है या जहां पानी की समस्या है वहां पाइपलाइन द्वारा पानी की सप्लाई दी जाएगी तथा क्षेत्र में जो भी सरकारी नलकूप बंद पड़े हैं उनको बारे में भी उन्हें अवगत करा जाए उन्हें जल्द से जल्द चलाया जाएगा। वहीं राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा पाली मे नया पावर हाउस आवंटित किया जाएगा और नदी के पूरे क्षेत्र को इसी पावर हाउस से बिजली की सप्लाई दी जाएगी इससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सही हो जाएगी तथा जगदीशपुर रानीगंज के बीच तहसील का भी निर्माण कराया जाएगा जिससे क्षेत्र को कम से कम 20 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके ।राशन वितरण प्रणाली को लेकर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने साफ-साफ कहा जो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी हर व्यक्ति को पूरा राशन जितना शासन की तरफ से मुहैया है मिलना चाहिए इसके लिए उन्होंने डीएसओ और सप्लाई स्पेक्टर को निर्देशित किया किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोटेदारों को आश्वस्त किया कि दिसंबर से कोटेदारों को पूरा राशन दुकान पर होम डिलीवरी की जाएगी और कोटेदार अपना राशन तौला कर ले सकते हैं जितनी भारती बोरी में होती है उतनी भर्ती चेक कर पूरा राशन प्राप्त करें और जिस यूनिट पर जितना राशन बनता है उतना राशन गरीबों को मुहैया कराएं राज्यमंत्री ने कहा गरीब का निवाला छीनकर कोई सुखी नहीं रह सकता हम और सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है गरीबों को उनका पूरा हक मिले वही राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा पूरी जगदीशपुर विधानसभा में जितनी भी नहरे हैं सारी नहरों की हेड से टेल तक सफाई कराई जाएगी गेहूं के सीजन में हर नहर में हेड से टेल तक पानी पहुंचेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से इस काम में सहयोग की अपील की उन्होंने कहा सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में नहर सफाई होते समय देख ले अगर कोई अनियमितता है तो तुरंत हमें बताएं उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा नहर में पानी ना आने की वजह से किसानों को भारी समस्या होती है और इस समस्या को हमने गंभीरता से संज्ञान में लिया है गेहूं के सीजन में सभी लोगों को सभी नहरों में हेड से टेल तक पानी मिलेगा राज्यमंत्री कि इन घोषणाओं से वहां उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि कोटेदार और किसान संतुष्ट और खुशी देखे गए इस बैठक में पूर्व प्रमुख प्रत्याशी प्रधान प्रतिनिधि इंदरिया भूपेंद्र विक्रम उर्फ सोनू सिंह, प्रधान रमेश शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि उदय नारायण मिश्रा, प्रधान राजकुमार चौहान, प्रधान राम प्रताप तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह ,प्रधान राम राज उर्फ गोली ,प्रधान राजेश तिवारी, प्रधान शिव नायक सिंह, सहित सभी प्रधान और कोटेदार मौजूद रहे
0 टिप्पणियाँ