शुकुल बाजार अमेठी
विधानसभा क्षेत्र के सिंदुरवा गांव में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने एक इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया सड़क के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल छा गया। क्षेत्रवासियों ने कहा इस सड़क की बहुत पहले से अत्यंत आवश्यकता थी लेकिन किसी भी पूर्व की सरकार और पूर्व के जनप्रतिनिधि ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन क्षेत्र के लोकप्रिय राज्यमंत्री सुरेश पासी ने इस सड़क का निर्माण करवा कर बहुत ही अच्छा कार्य किया इस सड़क के निर्माण से हजारों राहगीर समेत संपूर्ण क्षेत्र वासियों को विशेष फायदा मिल सकेगा। क्षेत्रवासियों ने बताया पहले हम लोगों के यहां आने-जाने के लिए पैदल समस्या थी लेकिन अब हम लोगों के दरवाजे तक साधन आ जा सकते हैं बताते चलें उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां प्रयास कर रही है की सभी जनपद के गांव में विकास हो और हर गांव घर तक सड़कों का निर्माण हो जिससे गांव के किसान भी शहरों से जुड़ सकें इसी क्रम में अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा के सिंदुरवा गांव में सड़क का लोकार्पण करने आज अमेठी पहुंचे उ0प्र0 गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री सुरेश पासी जहां उन्होंने सड़कों का लोकार्पण करते हुए कहा कि आज हम लोग जहां पर खड़े हैं इस सिंदुरवा गांव में जनता की मांग थी कि हमारे गांव की जो सड़क है।बहुत खराब थी जहां बारिश में आने जाने में लोगों को समस्या होती थी। किसी को वाहन लाना हो तब भी समस्या हो रही थी जिसे लोगों ने मुझे बताया।जो मेरी प्राथमिकता में रहता है की हमारे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे जो भी काम है जहां पर जनता को वास्तव में आवश्यकता है उनको प्राथमिकता पर किया जाता है इस सड़क को हम लोगों ने बनाकर आज इसका लोकार्पण किया है और जनता यहां बहुत प्रसन्न हैं।जहां सड़क पर आने जाने में सभी को आसानी होगी वही अयोध्या मामले पर राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा अयोध्या मामले पर कोर्ट का फैसला आने वाला है जिसका हम सभी सौहार्दपूर्ण तरीके से स्वागत करें राज्यमंत्री ने कहा हजारों वर्ष से चला रहा था और आज हमने सभी प्रधानों के साथ जो हमारे विधानसभा के हैं और जनप्रतिनिधि व हमारे तीनो विधानसभा के स्पेक्टर के साथ बैठक किया और सबसे हमने यह आग्रह किया कि जो भी कोर्ट का फैसला आएगा चाहे हमारे हिंदू भाई हो चाहे मुस्लिम भाई हों उसका सबको स्वागत करना है किसी भी हाल में आपसी सौहार्द भाईचारा प्रेम सद्भावना को बनाए रखना ही हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामवासी व क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ