कार्तिक पूर्णिमा मेले के डलमऊ के चेयरमैन बृजेश दत्त गौड़ ने कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओ के सुविधाओं के मद्देनजर की बैठक*


कार्तिक पूर्णिमा मेले के डलमऊ के चेयरमैन  बृजेश दत्त गौड़ ने कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओ के सुविधाओं के मद्देनजर की बैठक

डलमऊ रायबरेली में लगने वाले विशाल कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर   नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों, एवं विद्युत व्यवस्था कर्मचारी, पेयजल व्यवस्था में लगे हुए सभी कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला जनपद ही नहीं लखनऊ मंडल का बड़ा मेला है इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान आरती आते हैं इस हेतु चेयरमैन ने आदेश दिया कि मेला क्षेत्र की विभिन्न गलियों मार्गों की साफ सफाई व्यवस्था 9 नवंबर 2019 तक अवश्य पूर्ण कर ली जाए जिससे कि आने वाले मैं लड़कियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो एवं समस्त विद्युत पोलों एवं अस्थाई विद्युत पोल लगाकर संपूर्ण मेला क्षेत्र में लाइटिंग की व्यवस्था कर ली जाए पेयजल हेतु समस्त टैंकर ट्रैक्टर आदि दुरुस्त कर लिए जाएं कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ महोत्सव से संबंधित सभी कार्य समय के साथ पूर्ण कर लिए जाएं चेयरमैन ने नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेला तक विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा तथा यदि किसी संबंधित कर्मचारियों द्वारा कार्य में शिथिलता बरती गई तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी बैठक में शुभम गौड़ सोहराब अली लिपिक सतीश जायसवाल सफाई नायक आशीष श्रीवास्तव राजकुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ