दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं एवं पुलिस में हुई मारपीट को लेकर महाराजगंज के अधिवक्ताओं ने किया विरोध
महराजगंज/ रायबरेली!
दिल्ली में तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग के विवाद को लेकर अधिवक्ताओं वा पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज वा गोली मारने के विरोध में आज महराजगंज के अधिवक्ताओं द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा घूम घूम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई आपको बताते चलें कि दिनांक 2 /11/ 2019 को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में वकीलो वा पुलिस के बीच पार्किंग के विवाद को लेकर पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी गई जिसमें कई अधिवक्ता घायल हो गए तथा दो अधिवक्ताओं को गोलियां भी लगी जो कि जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं तथा वकीलों के चैंबर मे भी पुलिस द्वारा तोड़फोड़ की गई इस घटना को लेकर आज महराजगंज के अधिवक्ताओं ने दो दिन की हड़ताल का आवाहन किया तथा घूम-घूम कर तहसील परिसर में दिल्ली पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज व गोली मारने के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा की गयी अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज व गोली मारने के विरोध में हम सभी अधिवक्ता एकजुट होकर आर पार की लड़ाई लड़ेंगे तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग करते है इस घटना से अधिवक्ता समाज में काफी रोष व्याप्त है ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए क्योंकि अधिवक्ता एक सम्मानित नागरिक की जिम्मेदारी का निर्वाहन वा अपने कर्तव्य का निर्वहन बड़ी लगन के साथ करता है इस घटना से अधिवक्ता समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है इस मौके पर अजय श्रीवास्तव ,शिवसागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव ,विद्यासागर अवस्थी ,भूपेश मिश्रा, जुबेेर अहमद, राधेश्याम, ज्योतिप्रकाश अवस्थी मनीष तिवारी ,अमित प्रताप सिंह ,अतुल पांडे, पंकज श्रीवास्तव, यजुवेंद्र मिश्रा ,रणविजय सिंह ,अमित शुक्ला, विजय कनौजिया सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ