बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया विद्यालय का निरीक्षण।



बेसिक शिक्षा मंत्री ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

अक्षय प्रताप यादव।
मुसाफिरखाना/अमेठी 13 नवंबर 2019। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी जी ने आज जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंझगवां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से उनके पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली और उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री जी ने बच्चों से सवाल पूछे, सवालों का बच्चों ने सही-सही जवाब दिया। माननीय मंत्री ने अध्यापकों से कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ