कोतवाली पुलिस को सालों से फरार चल रहे 15 हजार इनामी को किया गिरफ्तार

रायबरेली में  पुलिस अधीक्षक  स्वप्निल  ममगाई के दिशा निर्देशन पर अपराधियों एवं वांछितो  की धरपकड़ मैं सदर कोतवाली पुलिस को सालों से फरार चल  रहे  अभियुक्त जिसके ऊपर 15 हजार का इनामी पकडने में कामयाबी हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर उन्होंने गोरा बाजार के एक मकान पर छापा मारकर एक साल से फरार इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी की तलाश पुलिस एक साल से कर रही थी लेकिन वो लगातार चकमा दे रहा था।

एक साल से कोतवाली पुलिस की आंख में धूल झोंककर फरार रहमत आज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।सदर कोतवाली पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर उसके घर से ही दबोच लिया।रहमत पर पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित कर रखा था और इसपर तीन मुकदमे दर्ज है।शहर में चेन स्नेचिंग के मामले में इसके एक साथी की गिरफ्तारी हो चुकी थी लेकिन ये फरार था और आज इसे पकड़ लिया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सदर कोतवाल अतुल कुमार सिंह, एस आई - संजय कुमार सिंह, देवेंद्र अवस्थी, प्रवीण गौतम, उमेश यादव, अमरेश त्रिपाठी,  पवन प्रताप सिंह  की अहम भूमिका थी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ