दैनिक अक्षय मेल समाचार
ब्यूरो चीफ शिव कुमार यादव
प्रयागराज बहरिया विकास खण्ड के बीरापुर ग्राम सभा के निवासी रामचन्द्र सोनी पुत्र गनपति सोनी के घर चोरों ने दरवाजे का ताला काटकर घर मे रखे लाखों रुपये नगद एवं हजारों रुपये के सोने चांदी के जेवरात को भी चोरों ने उड़ा ले गए।बताया जाता है कि रामचन्द्र सोनी ने अपने परिचित के पड़ोस गांव में दावत खाने पूरे परिवार के साथ चला गया था।वापस आने में अधिक रात हो जाने पर अपने घर से दूर अपने ही नये घर मे रात बिताने के लिए रुक गया।जब सुबह अपने पहले वाले घर पहुचा तो दरवाजे में लगा ताला टूटा देखकर सन्न रह गया।और जब घर के अंदर गया तो देखा कि घर मे रखा दस लाख रुपये और हजारों रुपये के सोने चॉदी के जेवरात गायब थे।तुरन्त इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी बड़गांव को दी।सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सुनील कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और अपने उच्चाधिकारियों को फोनकर घटना के बारे में अवगत कराया।जिसके पश्यचात सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव, सोरांव थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने फोरेन्सिक एवं दाग स्क्वॉड टीम के साथ पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।

0 टिप्पणियाँ