आदर्श नवीन छात्रावास परिसर रायबरेली में संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर डॉ अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण
अक्षय मेल समाचार।
रायबरेली।
आदर्श नवीन छात्रावास परिसर रायबरेली में संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर डॉ अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण हुआ । इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई ।
संविधान दिवस की 70 वीं वर्षगांठ पर डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दुबे ने किया । मूर्ति का लोकार्पण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दुबे ने कहा कि डॉ अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय पर आधारित एक ऐसा संविधान है जो सर्व समाज की भावनाओं का ख्याल रखता है । हमें संविधान का आदर और सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जगजीवन राम वाडले ने किया । उन्होंने डॉ अंबेडकर को युगपुरुष बताते हुए भारतीय संविधान को एक आदर्श संविधान बताया।
संचालन करते हुए सामाजिक चिंतक सुनील दत्त ने लोगों को संविधान के मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाते हुए कहा कि हमें संविधान का पालन करते हुए संवैधानिक संस्थाओं , राष्ट्रीय प्रतीकों, राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करना चाहिए। इस अवसर पर रोहित कुमार चौधरी, राजेश कुमार पासवान ,सरोज अनिल कुमार, छात्रावास अधीक्षक बृजेश कुमार ने भी संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए । सी.एल. गौतम ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु धम्मपाल जी ने त्रिरत्न वंदना और मंगलमैत्री की कामना करायी। कार्यक्रम में जे. पी.रावत, अर्जुन त्यागी , आर.एन. निर्मल, अमर कुमार , धून प्रसाद , डॉ. देवेंद्र भारती , शैलेश कुमार, योगेंद्र कुमार, दिलीप कुमार ,राकेश कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
0 टिप्पणियाँ