दैनिक अक्षय मेल
प्रतापगढ़ !सदर विधानसभा उप चुनाव को शांति पूर्वक कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य चुनाव आब्जर्बर सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथो का निरीक्षण किया तथा संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिया।इस दौरान चुनाव आब्जर्वर श्रीकांत शास्त्री के साथ सब इंपेक्टर अनिल पांडेय भी मौजूद रहे।अंतू क्षेत्र के मिश्रौली मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखी। बूथों पर उपस्थित बीएलओ से बूथो के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जहां छोटी-मोटी कमियां सामने आई उसे दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। मतदान केंद्र पर विद्युत,पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी करते हुए दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध कराने जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ