हत्यारों की सजा फाँसी से कम मंजूर नही - पं प्रवीण मिश्र


हत्यारों की सजा फाँसी से कम मंजूर नही - पं प्रवीण मिश्र

दैनिक अक्षय मेल

रानीगंज/प्रतापगढ़। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष हिन्दू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या से  आक्रोशित होकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के पदाधिकारियों ने रानीगंज में कैंडल मार्च निकालकर स्व• तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये राज्य व केंद्र सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय,आर्थिक सहायता और परिवार को सुरक्षा के साथ हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के प्रदेश प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने कहा कि कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी से कम सजा मंजूर नही है।अगर हत्यारों को फाँसी से कम सजा हुई तो अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा (रा) शासन के विरोध में सड़क पर उतरने को विवश होगी।इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा,रानीगंज विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत दुबे, सचिन पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ