बाराबंकी ।योगी सरकार के सख्त आदेशों का नहीं हो रहा पालन, जितने भी कदम प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ उठा रही है, उतने ही जोरों से अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहे हैं मानक विहीन निर्माण कार्य, ठेकेदारों को नहीं है प्रशासन का डर,
आपको बता दें इसी तरह का एक मामला सामने आया है जहां ठेकेदार ने अधिकारियों की मिलीभगत से सही तरीके से नहीं किया सड़क पर डामरीकरण, मात्र 2 महीने पहले इस सड़क पर डामरीकरण हुआ था परंतु 2 महीने के अंदर ही सड़क पहले से भी खराब हो चुकी, करीब 1 किलोमीटर लंबी यह सड़क जिस पर आज देखा जाए तो बजरी के अलावा और कुछ नहीं दिखाई दे रहा है, डामरीकरण होते समय ग्रामीणों ने ठेकेदार से इसकी शिकायत भी की, लेकिन ठेकेदार ने रुतबा दिखाते हुए ग्रामीणों से कहा कि यह मेरा काम है मुझे करना है तुम लोग बीच में टांग ना लाओ, ठेकेदारों की गलती का खामियाजा आज ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है रोजाना इस सड़क से होकर गुजरने वाले दो पहिया वाहन स्लीप होकर गिर जाते हैं और किसी ना किसी को रोज चोट लगती है, मामला है हैदरगढ क्षेत्र के मजरे आलापुर स्थित गांव भुईयन पुरवा का है ।

0 टिप्पणियाँ