आवारा पशुओं के आतंक से किसानों का जीना हराम है।


आवारा पशुओं के आतंक से किसानों का जीना हराम है।

अक्षय मेल समाचार

महराजगंज,रायबरेली।
क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक से किसानों का जीना हराम है, किसान रात रात भर खेतों में जाग कर अपनी फसल को बचानेऊ के लिए मजबूर हैं। प्रमुख मार्गों पर आवारा पशुओं का झुंड ऐसा देखा जा रहा है जैसे किसी भी समय कोई भी घटना का शिकार हो सकता है। कस्बे से कुछ ही दूरी पर पूरे सुखई तिराहे पर आवारा पशुओं का झुंड देखने को मिला। वहां मौजूद किसी काम से महराजगंज आए पूरे पंडित मजरे सिरसा गांव निवासी विनय कुमार पुत्र जमुना प्रसाद कहते हैं ,भैया आवारा पशुओं से फसल का भारी नुकसान हो रहा है। उसने बताया कि, फसल बचाने के लिए खेत के बीच में उसने मचाना बनाकर रात सोना शुरू कर दिया है।
वह कहता है कि, फिर भी नींद के आगोश में आते ही आवारा पशु आकर खेत को नष्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
इसी प्रकार मऊ शर्की गांव के कल्लू पुत्र रामपाल ने कहा कि, भाजपा सरकार मा जानवर छुट्टा घूमि रहे हैं। कोऊ देखे सुने वाला नही है। इसी प्रकार क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे कैंड़ावा गांव निवासी अहरवा दीन पुत्र बिंधा आवारा पशुओं से फसलों की हो रही बर्बादी पर रो पड़े, वो कहते हैं भैया ई सरकार मा लरिका जिऔब मुश्किल है। सब फसल जानवर चरे लै रहे हैं।
वहीं ठाकुरपुर कैंड़ावा के पास नहर की पटरी पर आरसीसी रोड के बगल में किसानों की फसलों को चरने के बाद आराम फरमाते गोवंश दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ