अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ
विगत 10 अक्टूबर से चल रही श्री आदर्श रामलीला समिति सेतापुर के नवें दिवस में नव दुर्गा,भारत माता एवं देश के जवानों की भव्य झांकी की आरती मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजा अनिल प्रताप सिंह एवं राकेश सिंह द्वारा उतारी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा उन्होंने अपने जीवनकाल में अब तक ऐसी भव्य आरती नही देखी थी।उन्होंने कहा कि ऐसी रामलीला जिले में ही नही वरन पूरे प्रदेश में शायद कहीं होती हो इस रामलीला ने दिल्ली में होने वाली द्वारिका की रामलीला जी याद दिला दी। इसमें नव दुर्गा के रूप में यूनिवर्स एकेडमी की बालिकाएं, भारत माता के रूप में साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं जवानों के रूप में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गड़वारा के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
नवें दिवस के धार्मिक प्रसंगों में लंका दहन,विभीषण की शरणागति,लक्ष्मण शक्ति,अंगद रावण संवाद,कुम्भकर्ण, मेघनाथ वध का भव्य मंचन कलाकरों के द्वारा किया गया।लंका दहन के दौरान जैसे ही हनुमान ने आग लगाई चारों ओर राक्षसों में त्राहिमाम-त्राहिमाम करते हुए भगदड़ मच गई।अंगद रावण संवाद को दर्शकों ने सराहते हुए तालियों से अभिनदंन करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए।लक्ष्मण शक्ति एवं हनुमान द्वारा संजीवनी लाकर लक्ष्मण की जान बचाने का मंचन जबरदस्त रहा।उसके बाद मेघनाथ एवं कुम्भकर्ण का वध के साथ नवें दिन की कथा विश्राम हुई।उपस्थित अन्य व्यक्तित्त्वों में समिति के अध्य्क्ष सुनील कुमार सिंह,उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह,राजन सिंह,अरुण यादव,संरक्षक गोपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम कुमार सिंह, रविशंकर मिश्र, रमेश चन्द्र मिश्र प्रबंधक सावित्री एकेडमी, अजय मिश्र,बब्बन सिंह आदि रहे।श्री आदर्श रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष सन्तोष मिश्र एवं मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 टिप्पणियाँ