सुप्रिम कोर्ट ने माना यू.पी. में जंगल राज - ओपी यादव.। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव कोर्ट में तलब


सुप्रिम कोर्ट ने माना यू.पी. में जंगल राज - ओपी यादव.।
मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव कोर्ट में तलब

 रायबरेली, 18 अक्टूबर, 2019!

सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव ने कहा कि देश की सर्वोच्च न्यायालय मान्नीय सुप्रिम कोर्ट ने माना कि उ0प्र0 में जंगलराज है।  उ0प्र0 के मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी भी ठोको नीति के कारण इनकाउन्टर के नाम पर लगभग एक सैकड़ा निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गयी।  इसमें अधिकांश दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल है।  अभी पिछले सप्ताह सीतापुर में इनकाउन्टर के नाम पर वहां पुलिस ने निर्दोष पुष्पेन्द्र यादव की हत्या कर दी।  अभी तक आरोपी इंसपेक्टर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।  उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अफसर मान्नीय उच्च न्यायालय का आदेश नहीं मानते।
सहारनपुर से लेकर बलिया तक ललितपुर से लेकर बहराइच तक इसी अक्टूबर माह में लगभग एक सैकड़ा निर्दोषों की हत्या हो गयी, जिसमें अभी तक हत्यारे गिरफ्तारी नहीं किये गये।  मरने वालों में भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा के कार्यकर्ता सहित शिक्षक, व्यापारी, किसान, छात्रों, कर्मचारी महिलायें शामिल है।  आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार की घटनायें आम बात है।  अपहरण, चेन स्नेचिंग, फिरौती, बैंक डकैती, जहरखुरानी आदि की घटनायें अखबारों की सुर्खियों में रहती है।  कानून व्यवस्था की बदहाली का मुख्य कारण अपराधियों का सरकार द्वारा संरक्षण व निर्दोषों का उत्पीड़न है।  उम्मीद की जाती है कि मैं मंगलवार को मुख्य सचिव सुप्रिम कोर्ट के निर्देश के बाद सूबे की बिगड़ी कानून व्यवस्था में कुछ सुधार का प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ