अभाविप ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

अभाविप ने पॉलिथीन के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

अक्षय मेल समाचार

मुसाफिरखाना - अमेठी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  ने जिला प्रमुख के डी पांडे की अध्यक्षता तथा तहसील संयोजक प्रवीण पांडे तथा तहसील संयोजक एस.एफ डी विनय तिवारी और नगर मंत्री करुणेश साहू के नेतृत्व में एकल पॉलिथीन मुक्त भारत की एक रैली निकाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नारों से पूरा नगर गूंज उठा जिला प्रमुख के डी पांडे ने कहा की एकल पॉलिथीन भस्मासुर के समान है। जो पूरे देश को नष्ट कर  देना चाहता है इसलिए विद्यार्थी परिषद चाहता है कि पूरे देश  पॉलिथीन से मुक्त कर दिया जाए ।इस अवसर पर राघवेंद्र जी ,राहुल कौशल जी ,नगर छात्रा प्रमुख महिमा पांडे नगर छात्रा सह प्रमुख ज्योति मौर्या आस्था पांडे रितेश तिवारी  अनुपम सिंह अनुराग ओझा शैलेंद्र बहादुर यादव  आदर्श प्रताप सिंह अभिषेक तिवारी अंकित पांडे अनुपम सिंह अभिषेक तिवारी  आदि नगर के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ