सफदरजंग की चुनावी जनसभा मे मुख्यमंत्री ने चलाये सियासी तीर


सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना


   सफदरजंग  की चुनावी  जनसभा  मे  मुख्यमंत्री  ने चलाये  सियासी  तीर  

अक्षय मेल समाचार

सफदरगँज,बाराबंकी । जपनद बाराबंकी में जैदपुर विधानसभा में आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश रावत का समर्थन करने आये सूबे के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ। थाना सफदरगंज के फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी जनसभा को संबोधित किया।सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में धारा 370 को हटाना डॉ0भीमराव अंबेडकर का सपना था।कश्मीर मै धारा370 हटाने विरोध सबसे पहले किया।सीएम ने बताया कि कांग्रेस देश की रक्षा नही कर सकती,सम्मान नही दे सकती,जो लोग जनता के लिए काम नही कर सकते है वो वोट नही माँग सकते। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश रावत को वोट देने की अपील की।उन्होंने ने बताया कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें वंशवाद नही चलता है। इस जनसभा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,जैदपुर प्रत्याशी अम्बरीश रावत,सांसद उपेंद्र रावत,विधायकगण सतीश शर्मा,शरद अवस्थी,साकेंद्र वर्मा,बैजनाथ रावत मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ