रायबरेली RBSK के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह के निर्देशन में 1 बच्चे की आंख का ऑपरेशन सफल


रायबरेली RBSK के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह के निर्देशन में 1 बच्चे की आंख का ऑपरेशन सफल

अक्षय मेल समाचार /नीलम

नसीराबाद/रायबरेली । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके सिंह के निर्देशन में 1 बच्चे की आंख का ऑपरेशन जिला अस्पताल  10 सितंबर 2019  को निशुल्क नेत्र सर्जन डॉ. अनुज कुमार कुशवाहा के द्वारा कराया गया  राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र नसीराबाद की टीम  जो कि सभी सरकारी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी पर जाकर बच्चों का 38 बीमारियों के लिए परीक्षण करती है के द्वारा   प्राइमरी स्कूल पूरे राय में  रोशनी पुत्री राजेश  को जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित पाया गया जिस पर उसे सर्वप्रथम सीएचसी नसीराबाद टीम B द्वारा बुलाकर उसका पूर्ण परीक्षण किया गया और जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया जिला अस्पताल में  डॉ. अनुज कुमार कुशवाहा नेत्र सर्जन के द्वारा उसका जन्मजात मोतियाबिंद का ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल  एन.के.श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों के प्रयासों को सराहना की डाँ द्वारा बताया गया की टीम बी लीडर डाँ. अजय राजपूत, डाँ. ज्योत्सना त्रिपाठी आशीष कुमार राव (नेत्र परीक्षण अधिकारी),  समर जहां(ANM)की  मेहनत रंग लाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ