बाराबंकी पुलिस के थाना देवा पुलिस द्वारा बच्चा चोरी की अफवाह तत्काल संज्ञान लेकर मुकदमा पंजीकृत कर अफवाह फैलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
अक्षय मेल समाचार/ रामधीरज यादव
बाराबंकी।पुलिस बच्चा चुराने वाली अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध पहले से सक्रिय है तथा इस अपवाह को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा पूर्व में कई माध्यमों व सोशल मीडिया (ट्वीटर, फेसबुक, व्हाटसएप आदि) के माध्यम से जनता से अफवाह से बचने व अफवाह को फैलाने से रोकने को लेकर अपील बाराबंकी की जनता से कर चुके है तथा अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु भी कहा गया है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गोष्ठी आयोजित कर बच्चा चोरी जैसे मिथ्यक अफवाह को रोकने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में गोष्ठी कर जनता के व्यक्तियों को जागरूक किया जा रहा है।
दिनांक- 09.09.2019 को समय लगभग 10.00 बजे 100 नम्बर पर जनता के व्यक्तियो द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम खेवली में एक बच्चा चोर को कुछ लोग पकड़े है तथा उसके साथ मारपीट कर रहे है। सूचना प्राप्त होने पर पीआरवी 1705, 1700 व 4453, व चौकी प्रभारी मित्तई व माती तत्काल मौके पर पहुचे तथा थानाध्यक्ष देवा भी कुछ समय में ही मय फोर्स के साथ मौके पर पहुच गये तो देखा कि एक व्यक्ति को कुछ लोगो द्वारा पकड़ा गया था तथा उसके साथ मारपीट की गयी थी तथा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि यह बच्चा चोर है मौके पर तमाम आस पास के लोग भी इक्टठा थे तथा अफवाह के क्रम में तमाम भीड़ इक्ट्ठा हो रही थी जिसके द्वारा कोई अनहोनी घटना की जा सकती थी इसी क्रम में उस व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो0 मुख्तारआलम पुत्र मो0 समरीउद्दीन निवासी मोहल्ला मतवाला भागलपुर बिहार बताया तथा बताया कि वह लगभग 10 वर्षों से मजार कस्बा देवा पर रह रहा है। मो0 मुख्तारआलम खेवली निवासी नन्हे रावत से पेपर लेता था उसी का पेपर लेने तथा बकाया पैसा देने हेतु आया था कि कुछ लोग अऩायास ही बच्चा चोर कहकर मार-पीट की गयी। मौके पर नन्हे रावत व कस्बा से लोगो को बुलाकर तस्दीक कराया गया तो जनता के व्यक्तियों को यकीन हो गया कि यह बच्चा चोर नही है तथा पूर्व में उच्चाधिकारी गण के आदेश के क्रम में पीड़ित मो0 मुख्तार आलम उपरोक्त के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 368/19 धारा 147/323/504/506/342 भा0द0वि0 बनाम लवकुश आदि अन्य अज्ञात व्यक्तियों के पंजीकृत कर घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया विवेचना के क्रम में आज दिनांक 10.09.2019 को नामित आरोपी लवकुश पुत्र रामदुलारे निवासी खेवली थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
बच्चा चोरी की अफवाह पर तत्काल कार्यवाही कर उक्त लोगों की जनता के सामने ही उनकी तस्दीक कर बच्चा चोरी सम्बन्धी अफवाहों का पुलिस सक्रियता से तत्काल खण्डन किया गया तथा इस पर अफवाह न फैलाई जाए तथा किसी अऩ्जान व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना न की जाए। बच्चा चोरी से सम्बन्धित अफवाह की सूचना होने पर तत्काल यू0पी0-100 व नजदीकी चौकी/थानों पर देने हेतु जनता से अपील की गयी।

0 टिप्पणियाँ