जनरेटर के करँट से मजदूर की मौत परिजनों मे मचा कोहराम


जनरेटर  के  करँट   से  मजदूर  की  मौत   

परिजनों  मे  मचा   कोहराम



अक्षय मेल समाचार/ रामधीरज  यादव



यूपी के बाराबंकी असन्द्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे चंद्रमन के रहने वाले नन्हे लाल गौतम के पुत्र रिंकू कुमार की जनरेटर  से करंट लगने से हुई मौत आपको बता दें कि उदय नारायण सोनी पुत्र बाबूराम सोनी निवासी असन्द्रा के टेंट पर काम करता था और सूत्रों के मुताबिक उदय नारायण सोनी का टेंट आज असन्द्रा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के नागेश्वर पान्डे के यहां पर लगा हुआ था वहीं पर नन्हेलाल का पुत्र रिंकू कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष टेंट पर काम कर रहा था की अचानक जनरेटर का करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई आनन फानन मैं गांव के लोग लेकर असन्द्रा डॉक्टर पंकज के यहां पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया जब परिवारी जनों को सूचना मिली की तुम्हारे पुत्र रिंकू कुमार की करंट के लगने से मौत हो गई है तब परिवार में कोहराम मच गया नन्हे लाल ने लिखित सूचना स्थानीय थाना असंद्रा में दी है की मेरा पुत्र रिंकू कुमार उदय नारायण सोनी के टेंट पर बराबर काम करता था और आज देवरी गांव में  टेंट लगा हुआ था  लोगों ने बताया कि तुम्हारे पुत्र की करंट लगने से मृत्यु हो गई है  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ