स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी,15 लाख की माँग


स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी,15 लाख की माँग

अक्षय मेल समाचार  / रामधीरज  यादव



सतरिख।सतरिख थाना क्षेत्र के जैदपुर रोड, भनौली में स्थित वीर सावरकर एजुकेशनल अकेडमी को बम से उड़ाने की किसी ने धमकी दी है। जब स्कूल प्रबन्धक सुबास चंद्र यादव ने स्कूल का गेट खोला तो उन्हें एक पत्र लिखा हुआ मिला तो उन्होंने ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुची पुलिस ने स्कूल में तलाश जारी करवा दिया स्कूल के अंदर बहर जाने वाले सभी लोगो की भी तलाशी हो रही हैऔर आस पास की दुकानों में भी तलाशी की गयी। उस पत्र में लिखा है कि मै मसूद अजहर आप को सूचित कर रहा हु की मैंने आपके स्कूल में बम लगा दिया जिसका रिमोट मेरे हाथों में है अगर आपको अपना स्कूल बचाना है तो आप 15 लाख रूपये लेकर इन्दिरा नहर से 100 मीटर की दुरी पर देना है। स्कूल प्रबंधक काफी डरे व् सहमे हुए है और बच्चो में भी डर का माहौल बना हुआ है। आस पास के लोगो में भी चर्चा है कि आखिर बम किसने लगाया है और लोगो के दिलो में भी डर है कही कोई बड़ा हादसा न हो जाये जिससे लोगो को तकलीफे उठानी पड़ी। स्कूल प्रबंधक सुभाष चंद्र यादव को 16 तारीख को पैसे लाने की धमकी मिली है। स्कूल में अभी भी पुलिस तैनात है और तलाश जारी है  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ