अक्षय मेल समाचार/ विजय कुमार यादव
अयोध्या। सोमवार को कोचिंग के लिए घर से निकला हाईस्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।घर के कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे बाग में कापी किताबों सहित लापता छात्र की साइकिल पायी गई।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू की।कहीं पता ना चलने पर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा सहजपुर मठिया निवासी 18 वर्षीय हाई स्कूल का छात्र भीम यादव पुत्र जगदेव यादव सोमवार की सुबह लगभग 6:00 बजे घर से गांव के करीब स्थित बनकट बाजार कोचिंग के लिए निकला था। घंटे भर बाद घर एवं कोचिंग के बीच सड़क किनारे स्थित बाग में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लावारिस स्थिति में कापी किताबों के झोले सहित एक साइकिल खड़ी देखी गई। जिसकी जांच करने पर उक्त छात्र की पायी गई।जिसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये।
परिजनों व ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद कहीं सुराग ना मिलने पर परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई ।
सूचना पाकर बीकापुर कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार , उपनिरीक्षक रघुराज प्रताप सिंह चंद्रशेखर यादव व सिपाही रामप्रवेश यादव धीरेंद्र मिश्र अनुज कुमार सत्येंद्र गिरी मनोज कुमार सहित दर्जनों सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना पाकर उपस्थित ग्रामीणों में यह चर्चा सुनी गई कि छात्र पढ़ाई में बहुत कमजोर है। वह हाई स्कूल में दो बार अनुत्तीर्ण भी हो चुका है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि इससे पहले भी एक बार वह इसी तरह चोरी चुपके भागकर दिल्ली जा चुका है।इस लिए पढ़ाई की डर से फिर घर छोड़कर भाग जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
इधर लापता छात्र के परिजन काफी परेशान है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि लापता छात्र की मां दुर्गावती की तहरीर पर आईपीसी की धारा 364 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर छात्र की खोजबीन की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ