अक्षय मेल समाचार /शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर ।जनपद चादां थाना क्षेत्र के तमरसेपुर गांव का जहाँ गांव के विकास कार्यों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन होना था, लेकिन अंत समय में बैठक कोटेदार विनय शुक्ला के यहाँ आयोजित कर दी गई। बैठक में मेनका गांधी के विकास कार्य सलाहकार शांति स्वरुप दिल्ली से आये थे।जहाँ बैठक चल ही रही थी कि अचानक किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया दोनों पक्षों में लाठी डंडा चलने लगा। इस मारपीट में रिटायर्ड बैंक कर्मी सुरेश चंद्र ओझा, विनय शुक्ला और मनीष शुक्ला घायल हो गये। आनन फानन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ सुरेश ओझा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहाँ उनका इलाज चल रहा है।वही मारपीट के दौरान सांसद सलाहकार शांति स्वरुप मौके से नदारद हो गये।

0 टिप्पणियाँ