मुख्य पुजारी झिलमिल जी महराज को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया


मुख्य पुजारी झिलमिल जी महराज को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

 अक्षय मेल समाचार/नीलम

रायबरेली। विगत कई वर्षो से बैसवारा के पावन तीर्थ स्थल बाल्हेश्वर बाबा मन्दिर में स्थानीय नागरिकों एवं मन्दिर कमेटी द्वारा जल विहार एवं नागलीला का आयोजन होता चला आ रहा है।  इसी क्रम में कार्यक्रम समापन के अवसर पर जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता व समाजसेवी विकास त्रिपाठी उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि ने मन्दिर के सेवादारों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मन्दिर परिसर में दुकानें लगवाकर जीविकोपार्जन करने वाले व्यक्तियों का माल्र्यापण एवं शाल पहनाकर सम्मान किया गया।  सर्वप्रथम मन्दिर के मुख्य पुजारी झिलमिल जी महराज को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।    
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं मन्दिर कमेटी का आभार प्रकट करता हूँ कि उन्होनें मुझे बाबा बाल्हेश्वर की इस पावन धरती पर आमन्त्रित किया, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि मैं आप लोगों के सुख-दुख में सदैव आपके सेवक एवं साथी के रूप में खड़ा मिलूँगा।  श्री त्रिपाठी ने मन्दिर की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि निश्चित ही कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से बाबा के दरबार में आता है तो बाबा उसके सारे कष्ट दूर कर देते हैं।  
ऐहार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलू सिंह ने कहा कि विकास त्रिपाठी युवा हैं, युवा जोश हैं, हमें उनके रूप में एक संरक्षक मिला है।  श्री सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में कुड़वल गाँव में पुलिसिया उत्पीड़न जारी था, जिससे हम सभी अवगत हैं, उस वक्त गाँववासियों की आवाज बनकर पुलिस से डटकर सामना करने वाले विकास भाई निश्चित ही हम युवाओं के प्ररेणाश्रोत बन गये हैं।  हम चाहते हैं कि श्री त्रिपाठी हम लोगों का नेतृत्व करें, इसके लिए क्षेत्र का हर एक नागरिक उनके साथ-साथ चलने को तैयार है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पिन्टू पण्डा, दीनानाथ यादव, श्रीमती ममता, सेवादार शिव प्रकाश, श्रवण, राम किशोर, अशोक, गौरीशंकर, अमित, अर्जुन, गुड्डू, रजल्ली, गंगा माली, लाला, पप्पू माली, अमरू, चुन्नू, कमलू, गोपाल आदि लोगों का सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ