अक्षय मेल समाचार
रायबरेली के परिवहन विभाग में तैनात आलाधिकरियो ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल सड़क पर घायल पड़ी दो युवतियों को जिला अस्पताल पहुचाया और उनका इलाज़ कराया।चिकित्सक के दोनों की हालत ठीक होने के आश्वासन पर अधिकारी वंहा से रवाना हुए।
वीओ- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईलाज करा रही ये युवतियां आज जब मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगतिपुरम के पास अपनी स्कूटी से पहुची तो हादसे की शिकार हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़ी।उसी समय उधर से गुजर रहे एआरटीओ राघवेंद्र सिंह की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा कर घायलो को जिला अस्पताल पहुचाया।जंहा इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने घायल प्रीति व शोभिता का प्राथमिक उपचार कर उन्हें आगे के ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कर लिया।दोनों की हालत स्थिर जानकर ही परिवहन अधिकारी वंहा से रवाना हुए।

0 टिप्पणियाँ