भाई ने चचेरी बहन की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


भाई ने चचेरी बहन की  हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अक्षय मेल समाचार

  सलोन रायबरेली।  कहते है प्यार में लोग हद से गुजरने में कोई कसर नही छोड़ते है उसका अंजाम चाहे कुछ भी हो।ऐसा ही एक मामला रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में देखने को मिला, करीबन 7 साल पहले शुरू हुए प्यार में जब एक बहन ने गांव के ही दूसरी विरादरी के लड़के से घर से भागकर शादी कर लिया था जो घर वालो को ना गुजार गुजरा और प्रेमिका को अपना दुश्मन मान बैठे, बीती 2 सितंबर को प्रेमिका के भाई ने अपनी बहन को लात-घुसो और बेल्टों से पीट-पीटकर मौत के गाल में सुला दिया और मौके से फरार हो गए।

वी/ओ-पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस शख़्स को गौर से देखिए ये रायबरेली के सालोंन थाना क्षेत्र के इच्छावापुर गांव का रहने वाला पंकज है जो अपनी चचेरी बहन को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि इसकी चचेरी बहन ने गांव के ही दूसरी बिरादरी के संदीप से प्यार की और शादी करके घर से भाग गई थी करीबन 6 साल हरियाणा में रहने के बाद संदीप अपनी पत्नी के साथ गांव में बीते एक साल से रह रहा था जिसको लेकर रोजाना गाली गलौज और एक दुसरे को जान से मारने की धमकियों तक दी जा रही थी। बीती 2 सितंबर की शाम को जब इसकी चचेरी बहन शौच के लिये गयी थी तभी पहले से घात लगाए भाई ने लात-घुसो व बेल्टों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके आए फरार हो गया था। 


 एसपी ने बताया की पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है उसके पास से हत्या से प्रयोग किया जाने वाला बेल्ट को भी बरामद कर लिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ