अक्षय मेल समाचार
बछरावां ,रायबरेली।डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है पर जब वही डॉक्टर मरीज व तीमारदारों से गंदी बातें करने लगे तो हैरानी तो होगी ही। ऐसा ही एक मामला रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे का है जहां मरीज व तीमारदारों को डॉक्टर ने अपशब्दों का जमकर प्रहार किया। डॉक्टर की पूरी बाते कैमरे में कैद हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक राम नरेश रावत भी पहुंचे और डॉक्टर की शिकायत उच्च अधिकारियों से की।
दरअसल रायबरेली जिले के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज प्रांशुल वर्मा को दिखाने उसके तीमारदार पहुंचे। इलाज कर रहे डॉक्टर एसपी सिंह ने मरीज को लखनऊ दिखाने की बात कही, जब तीमारदारों ने कारण पूछा तो डॉक्टर साहब अपने पद की गरिमा भूल गए, और मरीज के परिजनों को गालियां देने लगे।
मरीज के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर उस समय नशे में धुत था, और मरीज को मर जाने तक की बात भी कही।


0 टिप्पणियाँ