हिन्दी दैनिक अक्षय मेल ,हरियाणा
मेवात, हरियाणा । लक्ष्य की मेवात टीम ने लक्ष्य कमांडर कविता जाटव के नेतृत्व में एक भीम सम्मेलन का आयोजन हरियाणा के जिला मेवात के नुहु में किया गया| जिसमे गर्मी व वर्षा के बावजूद जिले के लगभग 84 गाँवो के मुख्य लोगो ने हिस्सा लिया | लक्ष्य के कमांडरों ने बहुजन समाज को सन्देश देते हुए कहा कि दलित से बहुजन बनकरकर ही, बहुजन समाज हुक्मरान बन सकता है |
लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. गौतम व हरियाणा की लक्ष्य कमांडर कविता जाटव ने भीमचर्चा करते हुए अपने समाज की खामियों व मजबूतियों का विश्लेषण किया और बहुजन समाज के लोगो से कहा कि हमें अपनी कमियों को जल्द से जल्द त्यागना होगा और अपनी मजबूतियों को अपनी सफलता का हथियार बनाना होगा |
लक्ष्य युथ कमांडर नेत्रपाल, महेंद्र कर्दम व धर्मेंद्र (बिट्टू) ने कहा कि सामाजिक व राजनैतिक संदर्भ में हमें बहुजन व् दलित के अर्थ को गहराई से समझना होगा | उन्होंने कहा कि दलित शब्द बहुजन समाज के मुकाबले छोटा व कमजोर है जो दरिद्रता व अपमान की ओर ले जाता है जबकि बहुजन शब्द मजबूत व् विराट है जो सम्मान, खुशहाली व देश की हुकूमत करने की ओर ले जाता है | उन्होंने बहुजन समाज से अपील करते हुए कहा कि आओ मिलकर बहुजन को मजबूत बनाये ताकि हम सब भी सम्मानित व् खुशहाली वाला जीवन जी सके |
लक्ष्य कमांडरों ने दिल्ली में संत शिरोमणि रविदास जी के 600 वर्षो पुराने एतिहासिक मंदिर को तोड़े जाने पर दुःख प्रकट करते हुए इसके विरोध में नारे लगाए और सरकार से मांग करते हुए कहा कि वो बहुजन समाज की भावनाओ का आदर करते हुए मंदिर को उसी स्थान पर जल्द से जल्द बनवाये |
इस भीम सम्मेलन में लक्ष्य के एन. सी. आर. प्रभारी गंगा लाल गौतम, लक्ष्य कमांडर दौलत राम, शिव लाल, डॉ गुलसन, रजनी सोलंकी, सुशील कांत, के. एल. तंवर व लक्ष्मण ने अपनी बात रखी |
इस भीम सम्मेलन के आयोजक गोर्धन प्रधान, महेश, सुभाष व् गणेशी लाल व रामबीर ने सभी लोगो का विशेषतौर से लक्ष्य की टीम का धन्यवाद किया |

0 टिप्पणियाँ