नहर में नहीं आ रहा पानी किसानों को हो रही परेशानी


नहर में नहीं आ रहा पानी किसानों को हो रही परेशानी


 किसान हताश जिम्मेदार मौन


 विगत वर्षों से नहीं आयागेरावा रजबहा में पानी

 राजेश पाल की रिपोर्ट


 शुकुल बाजार अमेठी शुकुल बाजार बिकास खंड के अंतर्गत गेंरावा रजबहा और सुबेहा रजबहा  में टेल तक पानी  कई वर्षों से नहीं पहुंचा। टेंल की बात तो दूर शुकुल बाजार कस्बे तक नहीं पहुंच पाता दोनों नहरों में कभी पानी जबकि इन दिनों धान की फसल को पानी की अत्यंत आवश्यकता है। कई दिनों से बरसात ना होने के कारण धान की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। अगर ऐसे में किसानों को नहर का पानी मिल जाए तो किसी वरदान से कम नहीं होगा किराए के पानी से धान पैदा कर पाना किसानों की बस की बात नहीं क्योंकि इसमें लागत जरूरत से ज्यादा आती है और मुनाफा घट जाता है। ऐसे में किसानों का कृषि की तरफ से रूचि खत्म होती चली जा रही है 100 से 150 रुपया घंटे का पानी धान को दे पाना आम किसानों के बस की बात नहीं। ऊंचाहार के चलते क्षेत्र में किसानों को पानी की अत्यंत आवश्यकता है जबकि नहर में पानी नहीं आ रहा है। नहरों में बड़ी बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं यही नहीं क्षेत्र के ज्यादातर सरकारी नलकूप भी  बंद पड़े हैं। किसान यूनियन नेता शेषनाथ तिवारी ने बताया नहर की समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया लेकिन नहर में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा जबकि शुकुल बाजार कस्बे से लेकर और टेल तक दोनों नहरों से हजारों किसानों का कई हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकती है। लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों और विभागीय उदासीनता के चलते काफी वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का कहना है यही  नहरे पहले हमेशा चला करती थी कभी पानी की समस्या नहीं होती थी टेल तक पानी पहुंचता था ।फिर विगत 10 से 12 वर्षों में ऐसा क्या हो गया कि नहर शुकुल बाजार कस्बे तक भी नहीं पहुंच पाती टेल तक पहुंचना तो बहुत बड़ी बात है। फिलहाल क्षेत्रीय किसानों ने शासन प्रशासन व उच्च अधिकारियों सहित नहर विभाग से मांग की है कि गेरावां रजबहा और सूबेहा रजबाहा का पानी टेल तक पहुंचना चाहिए जिससे सभी किसानों को नहर का लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ