एसपी अमेठी डॉ ख्याति गर्ग ने जनता की शिकायतों के जल्द निस्तारण के प्रति गम्भीरता दिखाते हुए शुरू की नई पहल
अमेठी
उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थानीय थाने द्वारा जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुने जाने की शिकायतों की संख्या में हो रही बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए एसपी अमेठी डॉ ख्याति गर्ग ने जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है।
उन्होंने बताया कि जनता द्वारा अब एसपी को सीधे दिए जाने वाले शिकायती प्रार्थना पत्र के शिकायत कर्ता को अब लाल पर्ची दी जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ को प्रार्थनापत्र देने पर पीली पर्ची दी जाएगी। इससे शिकायत कर्ता को भटकना नहीं पड़ेगा और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का उक्त अधिकारी समय पर पालन करता हुआ नजर आएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत कर्ता थाने पर पर्ची लेकर जायेगा तो पर्ची देख कर यह पता चल जाएगा कि यह शिकायत पत्र कहां से आया है। पुलिस अधीक्षक ने विश्वास जताया है कि इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान में काफी सहूलियत मिलेगी तथा पुलिस को भी त्वरित कार्यवाही में कोई दिक्कत नहीं आएगी यह व्यवस्था आज से जिले मे लागू हो गयी है।

0 टिप्पणियाँ