दैनिक अक्षय मेल समाचार
अजय कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर। सांसद जिला विकास समिति की अहम बैठक शहर के जिला पंचायत सभागार में समिति के वरिष्ठ सदस्य करूणा शंकर द्विवेदी की अध्यक्षता एवं सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार के संयोजन में संपन्न हुई।बैठक में सांसद निधि एवं केन्द्रीय एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से जिले का चतुर्दिक विकास करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।सांसद जिला विकास समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने पांचों विधान सभाओं में सांसद निधि से कराये जाने वाले सड़कों के प्रस्ताव रखे।प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी ने विकास समिति के माध्यम से जल शक्ति योजना के तहत जिले के 500 गांवों में वाटर सप्लाई के लिए प्रस्ताव मांगा था। आज विकास समिति की बैठक में प्रत्येक विधानसभा से 100 गांवो के प्रस्ताव लिये गये। इस तरह से पांच विधानसभा से कुल 500 गांवो के प्रस्ताव आये।विकास समिति द्वारा लिये गये 500 गांवों के प्रस्ताव को जल शक्ति योजना में चयन कराने के लिए सांसद मेनका संजय गांधी
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय भेजेगी ।अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे करुणा शंकर द्विवेदी ने आये हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।उन्होने कहा सुलतानपुर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जिला विकास समिति के सदस्यों को अपना सर्वोत्तम योगदान देना चाहिए।उन्होने कहा जिला विकास समिति के सदस्यगण भाजपा संगठन के जिम्मेदारों के साथ बैठकर जिले की विकास योजनाओं को अंतिम रुप दे।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि *सांसद मेनका संजय गांधी 8 सितम्बर 2019 को संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर जिले में पहुँच रही है।बैठक में उनके संसदीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया ।सांसद मेनका संजय गांधी 8 सितम्बर को सुलतानपुर विधान सभा के दूबेपुर ब्लाक में एक दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण करेगी। 9 अगस्त को सांसद मेनका संजय गांधी जिला निगरानी समिति की बैठक सहित अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेगी।आज सांसद जिला विकास समिति की बैठक में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह,पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, डा० के० सी० त्रिपाठी, बबिता तिवारी, पूजा कसौधन ,संजय सिंह त्रिलोकचंदी, घनश्याम मिश्रा, पारसनाथ सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह,मोहित सिंह, विनोद मिश्रा,विजय सिंह रघुवंशी, राम प्यारे निषाद, ऊषा शुक्ला, धर्मदेव शुक्ला,हरिशंकर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ