मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, किया गया रुट डायवर्ट


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, किया गया रुट डायवर्ट

अक्षय मेल समाचार /मनीष मिश्र

प्रतापगढ़
राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने हेतु प्रशासन ने शनिवार को ट्रैफिक प्लान जारी किया। शनिवार को शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश सीएम के कार्यक्रम पूर्ण होने तक वर्जित रहेगा। फैजाबाद से आने वाले भारी वाहनों को कोहड़ौर बाजार से डाइवर्ट कर मदाफरपुर-पट्टी वाया देल्हूपुर होते हुए प्रयागराज।साथ ही वापसी में देल्हूपुर से पट्टी-मदाफरपुर वाया कोहड़ौर होते हुए फैजाबाद की तरफ डाइवर्ट किया गया है। शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होने वाली भीड़ को भांपते हुए प्रशासन ने ये ट्रैफिक नियम जारी किए हैं।जिससे आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े गौरतलब हो कि दोपहर 1:45 से शाम 4:30 तक सीएम प्रतापगढ़ जिले में मौजूद रहेंगे।शहर के राजकीय इण्टर कालेज के मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का सीएम करेंगे शिलान्यास। विकलांगों को ट्राइसाइकिल वितरित करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को देंगे प्रमाणपत्र। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा सीएम का हेलीकाप्टर। चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ