आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए मण्डलायुक्त तथा आईजी ने की समीक्षा एवं संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।


आगामी त्योहारों को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए मण्डलायुक्त तथा आईजी ने की समीक्षा एवं संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश।

संवेदनशील मार्गोें एवं स्थलों का भ्रमण करें-------आयुक्त।

जुलूस की ड्रोन कैमरे से करें निगरानी..........आईजी।


अक्षय मेल समाचार

अमेठी । आयुक्त अयोध्या मण्डल श्री मनोज मिश्रा व आईजी डा0 संजीव गुप्ता ने पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल एवं शातिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आयुक्त महोदय को अवगत कराया कि जनपद में कुल 976 स्थानों पर ताजिया की स्थापना की गयी है तथा कुल 38 जूलूस निकाले जायेगें। जूलूस वाले रास्तों को चिन्हित कर लिया गया है तथा सुरक्षा व्यवस्था के बीच त्यौहार को सम्पन्न कराया जायेगा। आयुक्त ने कहा कि त्योहारों के इस अवसर पर कही कोई कठिनाई न आए इसके लिए सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थानों में सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक अवश्य कर लें, तथा जो असामाजिक तत्व हो उनकों चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करें। उन्होंने जुलूस वाले मार्गाें पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि जुलूस वाले रास्तों की साफ-सफाई जरूर कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन त्यौहारों को लेकर बहुत ही संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न कारणों से विवाद होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होने कहा कि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट एवं समस्त क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि पर्व के पूर्व आप लोग संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर लें और जो भी समस्या पायी जाये उसका तत्काल निराकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि अपने अपने क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें और अपने तहसील क्षेत्रों मे शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होगें। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिस किसी स्थान पर ड्यिटी लगाने की आवश्यकता हो वह अपने स्तर से अपने तहसील के तहसीलदार, न्यायिक और नायब तहसीलदारों की ड्यिटी लगायेगे। उन्होंनें मुख्य चिकित्साधिकारी को डाक्टरों की उपस्थिति, दवाईयों की उपलब्धता तथा एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिय। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को त्यौहार के दिन सुबह 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जुलूस वाले मार्गाें पर निराश्रित पशुओं से कोई समस्या उत्पन्न न हो इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। आयुक्त ने  समस्त अधिषाशी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को शहरी क्षेत्र में जुलूस वाले मार्गाें की सफाई तथा सूअर पालकों कोे जुलूस वाले दिन सूअर को बाडे में बन्द रखनें के लिए निर्देशित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में आईजी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस में डीजे पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा, लाउडस्पीकर मानक के अनुरूप बजाये जा सकते हैं।  किसी भी जुलूस में असलहे आदि का प्रयोग नहीं होने चाहिए इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। जुलूस वाले मार्गाें पर डायल‘- 100 की गाडियां भी मौजूद रहेंगी। आईजी ने कहा कि जिस थानाध्यक्ष के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में  जिलाधिकारी प्रशान्त शर्मा,  पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0एम0 श्रीवास्तव, डीपीआरओ देवेन्द्र सिंह, सीवीओ रमेश पाठक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त अधिषाशी अधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ