मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भेज दिया
थाना सुबेहा क्षेत्र के बलीपुर चिरैया गांव का मामला
अक्षय मेल समाचार
सुबेहा ,बाराबंकी ।बाराबंकी जिले की सीमा पर स्थित बलीपुर चिरैया गांव मैं आज बुधवार को सुबह करीब 8:00 बजे एक महिला को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने धुनाई कर दिया और सुबेहा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी मौके पर पुलिस ने महिला को कब्जे में लेकर थाने की ओर चल दिया पुलिस की माने तो जिस महिला की आज ग्रामीणों ने पिटाई की है वह कई दिनों से इन्हौना शुकुल बाजार मार्ग पर इधर उधर बच्चों की फिराक में घूम रही थी और किसी बच्चे को टॉफी देकर बुला रही थी इसी बीच ग्रामीणों ने महिला की इस हरकत को देख लिया और काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए बस ग्रामीणों ने धुनाई कर दी इसको मामले को देखने के लिए कई गांव के प्रत्यक्षदर्शियों का तांता लगा रहा मौके पर जब सुबेहा की पुलिस पहुंची तो भीड़ कम हुई पुलिस थाने से पहले भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में किस महिला को पीट दिया था
ग्रामीणों की माने तो जिस महिला की पिटाई की गई है पुलिस के आने पर वह अपना मुंह नहीं खोल पा रही थी जैसे ही पुलिस की गाड़ी में बैठे उसने तपाक से कह दिया मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता बहरहाल कुछ भी हो लेकिन यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है सुबेहा थाना अध्यक्ष अशोक कुमार यादव से इस संबंध में जानकारी दी गई थी उन्होंने कहा कि जिस महिला को ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में मारा पीटा है वह अर्ध विक्षिप्त महिला थी लेकिन लोगों के जेहन में यह बात नहीं उतर रही है ।

0 टिप्पणियाँ