अक्षय मेल समाचार
बछरावां रायबरेली। स्थानीय थाने मे आगामी त्यौहार मोहर्रम एवं गणेश चतुर्थी को देखते हुए स्थानीय थाने मे बैठक आयोजित की गई। बैठक मे सभी ताजियादारो एवं गणेश प्रतिमा की स्थापना करने वालो को एक साथ बिठा कर त्योहार के महत्व को समझाते हुए अमन चैन से त्योहार मनाने का आव्हान किया गया। विदित हो कि इंसानियत की राह मे चलने वाली राह मे शहीद हुए लोगो की याद में मोहर्रम का त्योहार मनाया जाता है जो कही न कही गम का त्योहार समझा जा सकता है और वही विघ्नहर्ता गणेश चतुर्थी का त्योहार, गणेश जन्मोत्सव के रूप मे मनाते है। बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी विनीत सिंह ने कहा कि सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाए एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए डीजे न बजने का निर्देश दिया तथा यह आश्वासन भी दिया कि आप लोगों को किसी प्रकार से पुलिस की जो सहायता चाहिए होगी उसे प्राथमिकता से दी जाएगी।उन्होने लोगो से अपील की है कि त्योहार मे कानून को ध्यान मे रखते हुए आयोजन किए जाए। थाना प्रभारी रवेन्द्रसिंह ने संबोधित करते हुए अपने सभी अधीनस्थो को त्योहार मे चुश्त दुरूस्त रहने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। बैठक का कुशल संचालन भगवान कुमार अवस्थी ने किया। बैठक को नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह राम जी, सुनील सागर सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर थाने के कर्मचारियो सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ