दयानंद डिग्री कॉलेज की दो महिला कैडेटों का गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग हेतु हुआ चयन।


दयानंद डिग्री कॉलेज की दो महिला कैडेटों का गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग हेतु हुआ चयन।
 
अक्षयमेल समाचार  रायबरेली

बछरावां रायबरेली। दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां की दो गर्ल्स कैडेट दामिनी और नरगिस बानो का 66 बटालियन एनसीसी रायबरेली की ओर से आई.जी. सी. कैम्प में प्रतिभाग हेतु चयन होने पर महाविद्यालय परिवार एवं प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट मातृभूमि के वीर सपूत होते हैं, एनसीसी कैडेट महाविद्यालय एवं बटालियन का नाम रोशन करते हुए गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में सम्मिलित होने के लिए अथक प्रयास करके मंजिल को प्राप्त करेंगे। महिला कैडेटो के चयन  पर खंड शिक्षा अधिकारी बछरावां पद्म शेखर मौर्य ने उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी। महाविद्यालय के ए एन ओ डॉ विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष महाविद्यालय के कैडेट आशीष शुक्ला ने भी गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग किया था, अब ये कैडेट इस क्रम को आगे बढ़ाएगी। डॉ कल्पना श्रीवास्तव, डॉ विनय सिंह आदि ने कैडेटों को  सफलता हेतु प्रयास के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ